भोपाल
पुलिस अधीक्षक, जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया है कि जबलपुर के थाना मदन महल अंतर्गत शासकीय मानकुँवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की एक छात्रा द्वारा सायबर फ्रॉड की शिकायत की गई है कि उसे एक अज्ञात नम्बर से फोन आया कि “आपके फोन से कुछ आपत्तिजनक वीडियो शेयर किये गये हैं, जिससे आपके खिलाफ कम्पलेंट हुई है। आप पैसे ट्रांसफर करिये, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी।’’ छात्रा ने इस तरह का सायबर फ्रॉड दो अन्य लड़कियों के साथ होना भी बताया है। घटना का संज्ञान लेते हुए थाना मदन महल में एफआईआर पंजीबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू