मुजफ्फरनगर
जिले में एक बार फिर होटलों पर नेम प्लेट का मुद्दा गरमा गया है। जिसके चलते स्वामी यशवीर महाराज ने हिन्दू देवी देवताओं के नाम पर चल रहे मुस्लिम होटलों को चेतावनी दी है कि 7 सितंबर तक होटल पर मुस्लिम नाम से प्लेट लगा लें। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर ऐसे होटलों को चलने नहीं देंगे जो मुस्लिम होकर हिन्दू देवी-देवताओं के नाम से होटल चलाते है।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने हिंदू देवी देवताओं के नाम लिखे हुए थे, कांवड़ यात्रा के दौरान देवी देवताओं के नाम को हटाकर उनके वास्तविक मुस्लिम नाम लिखे गये थे, जिनमें से एक संगम शुद्ध भोजनालय को सलीम शुद्ध भोजनालय लिखा गया था लेकिन उसने अब फिर सलीम शुद्ध भोजनालय का नाम बदलकर संगम शुद्ध भोजनालय कर दिया है।
हिंदू धर्म गुरु स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम होटलों द्वारा हमारी मुहिम के बाद अपने नाम मुस्लिम लिख दिए गए थे लेकिन अब फिर हिंदू नाम लिखकर सनातन धर्म के अनुयायियों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगम होटल और आश्रम होटल जैसे नाम लिखकर हिंदुओं को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 सितंबर तक यह होटल मालिक अपने असली नाम नहीं लिखेंगे तो 7 सितंबर को जाकर हम खुद इन होटलों का नाम बदल देंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान