भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा बिजनेस रिफार्म्स एक्शन प्लान-2022 के सफल क्रियान्वयन के लिये मध्यप्रदेश को "टॉप अचीवर कैटेगरी इन सिटीजन सर्विसेज" में केन्द्र सरकार द्वारा सम्मानित करने पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। मध्यप्रदेश द्वारा उद्योगों एवं नागरिक सुविधाओं के लिये किए गए नवाचारों एवं प्रोसेस सिंपलीफिकेशन को केन्द्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा सराहा गया है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक