दुर्ग.
दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुन्दिनी में देर रात डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीन युवकों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक में दो सगे भाई हैं। बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला समेत आलाधिकारी पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, नंदिनी खुंदिनी गांव में एक दिन पूर्व शीतल गणेश समिति के युवकों के मूर्ति लाने के समय डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गांव के बुजुर्गों ने बैठक कर विवाद को खत्म कर दिया था। लेकिन दूसरे दिन दूसरे पक्ष के लोगों पर पुराना विवाद को लेकर दोनो पक्षों में खूनी संघर्ष में बदल गया और जहां धन्नू यादव के युवक के द्वारा आकाश पटेल के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसे देखकर करन, वासु और राजेश यादव ने भी उनके साथ मारपीट की। जिसे देखकर आकाश पटेल के 8 से 10 साथी लाठी डंडा लेकर पहुंचे और धन्नू, करण, वासु और राजेश की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें करण यादव, वासु यादव और राजेश यादव ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड दिया। वहीं, आकाश भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय