भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन स्थित निवास पर शनिवार को कथावाचक प्रदीप मिश्र, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरि जी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की।
रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवास पर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, श्रीमती रीति पाठक, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुँचकर शोक संवेदना प्रकट की।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान