रायपुर.
छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आने वाले तीन दिनों में सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके प्रभाव से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। साथ ही आगामी तीन दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इन दिनों मानसून तंत्र सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है। बस्तर संभाग के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय