भोपाल
विविधा अकादमी द्वारा कल दिनांक 8 सितंबर 2024 को अकादमी की अरेरा कॉलोनी स्थित ब्रांच में संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें अकादमी में संगीत की शिक्षा ले रहे सभी गायक एवं गायिकाओं के साथ-साथ बाहर से आए हुए भी गायक गायिकाओं ने अपने-अपने गीतों की प्रस्तुति दी! यह कार्यक्रम राग यमन और राग यमन कल्याण के गीतों पर आधारित था ! इसके साथ ही कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें संगीत गुरु अभय तिवारी ने राग यमन एवं यमन कल्याण के बारे में बताया तथा गायक एवं गायिकाएं स्वयं का स्केल कैसे पहचाने कार्यशाला में यह भी बताया गया.
कार्यक्रम में 30 गायक एवं गायको ने हिस्सा लिया एवं सभी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया जैसे अभी ना जाओ छोड़ कर ,नाम गुम जाएगा , एहसान तेरा होगा मुझ पर, जरा सी आहट होती है ! विविधा अकैडमी प्रतिमाह इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है जिससे शौकिया गायक एवं गायिकाओं को मंच प्रदान किया जा सके और उनको प्रोत्साहित किया जा सके.विविधा अकैडमी में ना ही इस तरीके के आयोजन किए जाते हैं बल्कि गायन की शिक्षा के साथ-साथ संगीत की बारीकियां भी सिखाई जाती हैं.संगीत की विधिवत शिक्षा लेने के लिए विविधा अकैडमी एक जानी मानी एकेडमी है!

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन