जगदलपुर.
कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम साड़रा बोदेनार में रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती जमीन पर सो रही थी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कोड़ेनार थाना क्षेत्र के साड़रा बोदेनार में रहने वाले बोसे कवासी की 22 वर्षीय बेटी लाछो कवासी खाना खाने के बाद अपने परिजनों के साथ चटाई बिछाकर जमीन पर सो रही थी। रविवार की रात को कैरेत सांप ने उसके पैर में डस लिया। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों दी। परिजन पीड़िता को किलेपाल के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर लगते ही घर में मातम छा गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय