मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में बालिकाओं के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
चारों बालिकाओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के डूमर गांव के तालाब में डूबने की हृदय विदारक घटना में दो बहनों सहित चार बालिकाओं के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत मासूम बच्चियों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चारों बच्चियों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान