मंडला
थाना कोतवाली में रिपोर्टकर्ता ने जिला चिकित्सालय मंडला से अपनी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उसने बताया की दिनांक 02.09.2024 को पत्नि की डिलेवरी कराने जिला चिकित्सालय मण्डला आया था तथा अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़ा किया था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मण्डला में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 537/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान एसडीओपी मंडला के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली मंडला निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी तथ्यों व अस्पताल स्टैंड में काम करने वाले व्यक्तियों से इस संबंध से जानकारी जुटायी गयी।
विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर दो आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी (प्रकरण में अपचारी बालक) के साथ मिलकर अस्पताल परिसर से मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक एम०पी०-20 एमजे 5397 चोरी करना स्वीकार किये। पुछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मोटरसाइकिल के अतिरिक्त पाँच-छः माह पूर्व जबलपुर से तीन मोटर सायकल 01. यामाहा एफजेड नीले रंग की 02. काले रंग की ग्लेमर 03. एक होण्डा साईन काले रंग की तथा जिला चिकित्सालय मण्डला से एक स्पेलेण्डर प्रो मोटर सायकल चोरी करना भी स्वीकार किया। उक्त सभी 05 चोरी की मोटर सायकल चोरो की निशादेही पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जब्त किया गया है।
विशेष भूमिका:- उक्त कार्यवाही निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में उनकी टीम जिसमें सहायक उप निरीक्षक भूमेश्वर बामनकर, प्रधान आरक्षक अशोक मार्को आरक्षक अमित गरयार, सुंदर भलावी ,रामचंद्र कुर्वेती, रज्जन तेकाम, सायबर सेल से सुरेश भटेरे की भूमिका रहीं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू