रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अधिकारियों ने एक सफाई ठेका निरस्त कर दिया है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ने एक रेल सेक्शन में नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य ठेकेदार को सौंपा गया था. विगत दिनों यात्रियों द्वारा इस सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में गंदगी होने की शिकायत की गई. शिकायतों को प्राथमिकता देते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा इस पर त्वरित कार्रवाई की गई. ये कार्रवाई मौहरी-चिरमिरी के बीच सेक्शन में दिए गए सफाई ठेके पर की गई है.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न स्तरों पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ठेकेदार द्वारा सफाई संबंधी कार्यों में अनियमितता बरती जा रही थी. चेतावनी दिए जाने के बावजूद सफाई कार्य में सुधार नहीं हुआ. इसे गंभीरता से लेते हुये वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह द्वारा ठेकेदार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके ठेके को टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया.
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह ठोस निर्णय स्टेशन परिसर में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने और सुरक्षा के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं और उनकी यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय