February 12, 2026

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, मलेशिया को 8-1 से धोया

नई दिल्ली
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को मलेशिया को हराते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने मलेशिया को 8-1 से करारी शिकस्त दी। राजकुमार ने पहले तीन क्वार्टर में एक-एक गोल किया, जबकि अरिजिती सिंह हुंडल ने पहले और तीसरे क्वार्टर में गोल किया। जुगराज सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया, जबकि उत्तम सिंह ने क्वार्टर 3 में भारत का आठवां और अंतिम गोल किया। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत थी। भारतीय रक्षापंक्ति लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसने ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत ने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराकर खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। उसने अपने अगले मैच में जापान को 5-1 से हराया था। भारत ने अभी तक जो 16 गोल किए हैं, उनमें 11 मैदानी गोल शामिल है। वर्तमान फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार है। वह इससे पहले चार बार चैंपियन रह चुकी है।

छह टीमों के राउंड रोबिन मैच के बाद चोटी पर रहने वाली चार टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जो 16 सितंबर को खेले जाएंगे। फाइनल 17 सितंबर को होगा।

गत चैम्पियन भारत ने बुधवार को एशियन चैम्पियंस ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 8-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए भी क्वाल‍िफाई किया. भारत के लिए सबसे पहला गोल राजकुमार पाल ने किया. वह सर्कल के किनारे से गेंद को तेजी से आगे ले गए और 5 मिनट के अंदर ही उसे गोल में पहुंचा दिया.
 

भारतीय हॉकी टीम का स्क्वॉड:  कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), सूरज करकेरा; डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित, मिडफील्डर: राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह
 

You may have missed