कवर्धा
जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के पास आज एक दु:खद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे, घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों के इलाज की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय