भोपाल
प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मंडलोई ने बताया है कि 21 दिसंबर 2023 को ई- नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर साइबर अटैक की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही विभाग के सभी सर्वरों तथा अन्य नेटवर्क को हार्डवेयर के रखरखाव के लिए नियुक्त आईटी टीम द्वारा ऐतिहात के तहत बंद कर दिया गया था। इसके बाद विभाग द्वारा CERT-IN इंडियन इमरजेंसी रिस्पांस टीम तथा साइबर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। CERT-IN के विशेषज्ञों तथा साइबर पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
प्राथमिक तौर पर विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संधारित डाटा के लीक होने के कोई साक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। विभाग के पास बैकअप डेटा के रूप में उपलब्ध डाटा सुरक्षित है। CERT-IN द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एमपीएसईडीसी तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सिस्टम को फिर से चालू करने की कार्रवाई की जा रही है। पोर्टल अतिशीघ्र शुरू करने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। श्री मंडलोई ने बताया है कि सर्वर समय पर ही बंद हो गया था। सर्वर के डाटा का बैकअप हर 3 दिन में सुरक्षित किया जाता है। अतः ऑफलाइन डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने ऑनलाइन सुविधा बहाल होने तक ऑफलाइन सुविधा शुरू रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू