बिलासपुर
मैग्नेटो माल के सामने संचालित ऐश्वर्यम फूड कार्नर पर खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ गए हैं। शिकायतकर्ता सोमी कश्यप ने आरोप लगाया है कि उन्हें डोसा में कीड़ा मिला है। वहीं इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ा है। कश्यप ने इस घटना की शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारी से की है और ऐश्वर्यम फूड कार्नर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
साफ-सफाई में लापरवाही का आरोप
सोमी कश्यप का कहना है कि ऐश्वर्यम फूड कार्नर में खान-पान में साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम लिखे आवेदन में बताया कि इस लापरवाही के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कश्यप का आरोप है कि फूड कार्नर की इस तरह की लापरवाही ग्राहकों की सेहत के लिए खतरा है।
खाद्य विभाग से उचित कार्रवाई की मांग
सोमी कश्यप ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से अपील की है कि ऐश्वर्यम फूड कार्नर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। शिकायतकर्ता ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से अपेक्षा की है कि फूड कार्नर की साफ-सफाई और गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय