भोपाल
जिला अस्पताल की नई एक्स-रे जांच व्यवस्था को प्रदेशभर में लागू करने की तैयारी है। अस्पताल में वाट्स ऐप ग्रुप से मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट डिजिटली तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है। इससे मरीजों और डॉक्टरों को इंतजार नहीं करना पड़ता। इस रिपोर्ट में बारीक फ्रैक्चर भी स्पष्ट दिखते हैं।
डिजिटल एक्स रे से हो रही 70 हजार तक की बचत
इस नए प्रयोग से अस्पताल को एक्स-रे फिल्म पर खर्च होने वाले 60-70 हजार रुपए की हर माह बचत हो रही है। मरीजों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड और वाट्स ऐप नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवा ने इसे आदर्श माना है, अब इसे पूरे मध्यप्रदेश में लागू करने की योजना है।
इसका प्रेजेंटेशन देने के लिए अफसरों को भोपाल बुलाया गया है। ताकि जल्द से जल्द इस सुविधा को शुरू किया जा सके और मरीजों को लंबी लाइन और लंबे इंतजार से मुक्ति मिल सके। वहीं इसका बडा़ फायदा ये भी होगा कि मरीज को जल्द से जल्द उचित इलाज मुहैया कराया जा सकेगा।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन