जांजगीर चांपा.
पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का वादा करके युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक विकास भारद्वाज निवासी बोरसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी विकास भारद्वाज से जान पहचान हुई थी। दोनों फोन से बातें किया करते थे। इस बीच विकास भारद्वाज ने शादी करने की बात कहते हुए दुष्कर्म किया।
वहीं, शादी करने की बात कहने पर टाल मटोल करने लगा। पामगढ़ थाने में धारा 376(2)(N)294,506,323 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी विकास भारद्वाज को उसके गांव बोरसी में होने की पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर गांव पहुंची और घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय