बीजापुर.
बीजापुर में कलेक्टर संबित मिश्रा ने पैसों के लेन-देन संबंध में आडियो जारी होने पर बीजापुर के प्रभारी मंडल संयोजक कैलाश चंद्र रामटेके को निलंबित कर दिया गया है। वही अधिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर जवाब तलब किया गया हैं। ज्ञात हो कि दो दिन पहले सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें बीजापुर के प्रभारी मंडल संयोजक कैलाश चन्द्र रामटेके अधिक्षिका कु. लक्ष्मी पदम से पैसों के लेन देन को लेकर बातचीत हो रही हैं।
कलेक्टर संबित मिश्रा ने उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए मंडल संयोजक कैलाश रामटेके एलबी को निलंबित कर दिया है। जबकि प्रभारी अधिक्षिका कुमारी लक्ष्मी पदम को दो दिनों के अंदर कलेक्टर के समक्ष दस्तावेजी प्रमाण पत्र के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। उक्त अधिक्षिका द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। वही निलंबित किये गये बीजापुर के प्रभारी मंडल संयोजक का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उसूर में निर्धारित किया गया है। नलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय