नई दिल्ली
न्यू ईयर और क्रिसमस से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने प्राइवेट होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 5 लड़किया शामिल है। ये होटल एयरोसिटी में स्थित है जहां शनिवार रात छापा मारा गया था। बताया जा रहा है कि तीन महिलाओं को होटल के कमरे से जबकि 2 को बाहर से पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक दलाल भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को एक प्राइवेट होटल में देह व्यापार चलाए जाने का इनपुट मिला था। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया और छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया। इसके बाद उनमें से एक पुलिस कर्मी ने ग्राहक बनकर दलाल से संपर्क किया और होटल के कमरे में पहुंच गया। इसके बाद उसके पीछे-पीछे तीन टीमें होटल पहुंच गई और पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।
कैसे चलाते थे सेक्स रैकेट?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रैकेट चलाने वाले सोशल मीडिया के जरिए ग्राहक ढूंढते थे और उन्हें लड़कियों की तस्वीरें भेजते थे। इसके अलावा एक रेट लिस्ट भी तैयार की गई थी जिसमें एक घंटे से लेकर पूरी रात तक के चार्ज लिखे होते थे। इसके बाद ग्राहक लड़की की तस्वीर चुनकर यूपीआई के जरिए पेमेंट करता था और होटल के कर्मचारियों को बिना कुछ कहे अंदर चला जाता था। पुलिस ने होटल के अधिकारियों को नोटिस भेज कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। पुलिस फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये रैकेट कब से चल रहा था और होटल अधिकारियों को इसे बारे में जानकारी थी या नहीं।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”