मुंबई,
बॉलीवुड फिल्मकार राज शांडिल्य,अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म बना सकते हैं।
'हेरा फेरी' बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म में शुमार की जाती है। इस फिल्म अक्षय, सुनील और परेश की जोड़ी नजर आयी थी। अब यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है।राज शांडिल्य,अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म बना सकते हैं।
राज शांडिल्य ने बताया कि वह अक्षय कुमार के लिए कुछ इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट डेवलप कर रहे हैं,जिसके बारे में वह जल्द ही उन्हें बताएंगे। यह फिल्म 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी जैसी ही होगी। इस फिल्म में हेरा फेरी के पूरे एलिमेंट्स हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी से बनी इस फिल्म की कहानी मजेदार होगी और ये मैंने उनके लिए बनाई है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

More Stories
कॉमेडियन सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
ऑपरेशन सिंदूर के बीच श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्सर्ट बढ़ाया आगे, पाकिस्तान को सबक सिखा रही भारतीय सेना
टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला