सफलता की कहानी
सीधी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब हितग्राहियों के लिये वरदान साबित हो रही है। जिला सीधी के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत हनुमानगढ़ के निवासी रामसुंदर दाहिया को प्रधानमंत्री आवास योजना से उनकी खुशियों का आशियाना मिल ही गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में अपने बीच प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पाकर भाव विभोर हो उठे।
रामसुंदर ने कहा कि वह मजदूरी करते हैं तथा उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले उनका परिवार टूटे-फूटे कच्चे मकान में रहता था। इतनी आमदनी नहीं हो पाती थी कि वे अपने परिवार के लिये पक्का मकान तैयार कर सकें। कच्चे मकान में हमेशा कुछ न कुछ समस्या बनी रहती थी। तभी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) स्वीकृत हो गई। इस राशि से रामसुंदर ने अपने सपनों का आशियाना तैयार किया। उन्होंने कहा कि घर सड़क के किनारे होने के कारण हमने उसमें एक दुकान भी निकलवाई है जिससे अब उसी में दुकान खोलकर खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ करूंगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू