खंडवा
बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा काउंटर से रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। बैंक स्टाफ की प्राथमिक जांच में हुई पुष्टि के बाद मैनेजर ने आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपित कर्मचारी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मामला किल्लोद थाना क्षेत्र के मप्र ग्रामीण बैंक का है। बैंक के शाखा मैनेजर विनोद कुमार अखंडे के अनुसार घटना 12 सितंबर की है। अखंडे ने बताया कि मुझे बैंक से कैशियर का फोन आया कि काउंटर में रखे 23 हजार 500 रुपये कम है। इस पर हमने बैंक के फुटेज देख और प्राथमिक जांच की।
अपने स्तर से जांच करने के बाद शुक्रवार शाम को किल्लोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखंडे ने बताया कि घटना के बाद लोकेश बैंक भी नहीं आया है। इससे उस पर शंका गहरा गई। किल्लोद थाने के जांच अधिकारी बुधिया साधौ का कहना है कि मैनेजर की रिपोर्ट पर आउटसोर्स कर्मचारी के विरुद्ध चोरी की धाराओं में केस दर्ज की। मामला विवेचना में लिया है, आरोपित भागकर कहां जाएगा, जल्द ही उसे हिरासत में लेंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान