खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा में रेलवे ट्रैक पर साजिश रचने की बात सामने आई है। सागफाटा-डोंगरगांव रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही एक स्पेशल ट्रेन गुजरने के दौरान पटाखों के ब्लास्ट से खलबली मच गई। हालांकि, इसको लेकर आरपीएफ व अन्य एजेंसियों ने दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन बाद में सक्रिय हो गई। मामले में कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। रेलवे ने इस मामले को बेहद संवेदनशीलता से लिया है।
18 सितंबर का है मामला
जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर को करीब 2.30 बजे गुजरी तो अचानक पटाखों के लगातार ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इस पर सागफाटा स्टेशन पर लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को मेमो दिया। सागफाटा में ये ट्रेन वैसे रुकती नहीं है, लेकिन घटना की जानकारी देने के लिए कुछ देर ट्रेन को रोका गया।
दो दिन बाद जागा आरपीएफ
इसके बाद भुसावल रेलवे स्टेशन मैनेजर को भी शिकायत दर्ज करवाई। करीब दो दिन तक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मामला उजागर होने के बाद आरपीएफ कमांडेंट भुसावल सहित विभिन्न जांच एजेंसियों ने इसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान