कांकेर
जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंर्तगत पी. वी. 91 के चितरंजन नगर गांव में सड़क किनारे बीती रात में नक्सलियों के परतापुर एरिया कमेटी ने बैनर लगाकर नक्सलियों ने सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों का विरोध करते हुए साम्राज्यवाद के खिलाफ लडने की बात लिखी है।
नक्सलियों के परतापुर एरिया कमेटी द्वारा लगाये गये बैनर की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर बैनर को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी अोर नारायणपुर.जिला मुख्यालय से ओरछा जाने वाले मुख्य मार्ग पर टेडोंगर थाने से 1 किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने बैनर लगाए हैं, इसमें 20 अक्टूबर तक नक्सली स्थापना दिवस मनाने की अपील की गई है। इसके साथ ही बैनर में आपरेशन कगार का विरोध करने की भी बात कही गई है। इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिग अभियान तेज कर दिया है, पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों का दावा है कि नक्सलियों के द्वारा इस तरह की हरकतों से क्षेत्र में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है वहीं पुलिस की सतर्कता और सघन सर्चिग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय