खजुराहो
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का एक रिकॉर्ड कायम हुआ है जिसके तहत एक दिन में 10 लाख से ज्यादा सदस्य एवं साढे सात लाख फॉर्म भरे गए एवं 10 लाख मिस्ड कॉल सदस्य बनने के लिए लोगों ने किया जिसके लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष जी ने मध्य प्रदेश भाजपा की टीम को बधाई प्रेषित की है ।
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा दो दिन चलाए गए सदस्यता अभियान में भी रिकॉर्ड स्तर पर युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, मध्य प्रदेश में अब तक 72 लाख सदस्यता एवं 67 लाख फॉर्म भरे गए, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी ने कहा की सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश पूरे देश में एक रिकॉर्ड कायम करेगा ।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन