October 21, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में दवा ला रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

जांजगीर चांपा.

अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लड़की मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि तीन सितंबर की रात करीबन आठ बजे दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई हुई थी। इस दौरान अविनाश कंवर पीछा कर रहा था। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में पीछे से आया और बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा, जिससे तंग आकर चीखने-चिल्लाने लगी तो अविनाश कंवर मौके पर से भाग गया था। अकलतरा थाने में आरोपी अविनाश कंवर (31) के खिलाफ धारा 74,75(2),332(B),351,(A) के तरह मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान आरोपी को उसके गांव कोटगढ़ में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

You may have missed