कोंडागांव
केशकाल घाटी में शनिवार रात से लगा जाम अब तक नहीं हट सका है, जिससे मालवाहक वाहनों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घाट के सातवें मोड़ पर एक ट्रक के खराब होने से यह जाम शुरू हुआ, जो अब लगभग 50 घंटे से जारी है.
केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर जाने वाली गाड़ियों को दादरगढ़ के पास और जगदलपुर की ओर आने वाली गाड़ियों को बटराली और फरसगांव के पास रोक दिया गया है. केवल बसों और छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है. इस जाम से मालवाहक वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है.
रविवार से केशकाल घाट की सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो सकती है. प्रशासन जाम हटाने के प्रयास में जुटा हुआ है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय