बिलासपुर
एसईसीएल में उत्पादन व डिस्पैच डे मनाया गया जिसके ऐतिहासिक परिणाम रहे। कम्पनी ने उत्पादन में 6.02 लाख टन का आँकड़ा छुआ जो कि एक दिन में इस वर्ष का सर्वाधिक उत्पादन है। इसी प्रकार, कम्पनी का डिस्पैच 5.33 लाख टन रहा जो कि इस वर्ष का सर्वाधिक दैनिक डिस्पैच है। गेवरा (1.75 लाख टन) दीपका (1.35 लाख टन ) कुसमुंडा (1.50 लाख टन ) सोहागपुर एरिया (17.5 हजार टन) ने अपना सर्वाधिक दैनिक उत्पादन दर्ज करते हुए महत्वपूर्ण अंशदान दिया। आॅफटेक में जोहिला (9.5 हजार टन)तथा सोहागपुर (17.5 हजार टन) ने इस वित्तीय वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। विदित हो कि सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कार्यबल को उत्साहित रखने तथा कार्यपरिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के मिशन मोड अभियानों की प्रेरणा दी है। हाल हीं में महाप्रबंधकों की समन्वय बैठक के दौरान उन्होंने प्रत्येक सोमवार को इनोवेशन डे मनाने का आह्वान किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय