देहरादून.
जम्मू कश्मीर में पुंछ आतंकी हमले में शहीद उत्तराखंड के दो शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सोमवार को यहां लाया गया। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर सेना ने दोनो शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा “देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है।”
धामी ने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। बाद में दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर के लिए रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में दोनों जवान शहीद हो गये।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”