सुकमा
जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा के जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।
करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम और जगरगुंडा एरिया कमेटी की 30-40 नक्सलियो की उपस्थित सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस पर जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इलाके में घेराबंदी की गई।
इस दौरान नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इधर सुरक्षाबलों की टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए नक्सलियों को जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई और 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की डंप सामाग्रियों को बरामद किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय