कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री जायसवाल ने पीपुल्स अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश
भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल मंगलवार को पीपुल्स अस्पताल भानपुर पहुंचे। यहां पर अनूपपुर जिले के बिजुरी क्षेत्र के भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और मरीजों से उनका हालचाल पूछा। साथ ही बेहतर ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जायसवाल द्वारा अनूपपुर जिले के सरस्वती स्कूल, बिजुरी में दो दिवसीय (21 और 22 सितंबर) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा शिविर में आए मरीजों की जांच की गई थी। गंभीर बीमारी से चिन्हित 200 से अधिक मरीजों को डॉक्टरों द्वारा इलाज के लिए पीपुल्स अस्पताल, भानपुर के लिए रैफर किया गया था। इसके बाद मंगलवार को राज्यमंत्री जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और मरीजों से उनका हालचाल लिया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन