भोपाल
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति कैत को पद की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्रिमंडल के सदस्य, अनेक न्यायाधीश, न्याय जगत की प्रमुख हस्तियां और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गत मई में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ के अवकाश ग्रहण करने के बाद हाल ही में जस्टिस सुरेश कुमार कैत को उनके स्थान पर मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके पहले जस्टिस शील नागू और फिर जस्टिस संजीव सचदेवा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू