बीजापुर
जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही बरतने वाले दो ठेकेदारों के खिलाफ कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है. बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी अनुबंधित कार्य समय-सीमा में नहीं करने पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बीजापुर ने 3 गांवों के 2 ठेकेदारों के कार्य को निरस्त कर दिया है.
लापरवाह इन ठेकेदारों की अमानत राशि एफडीआर शासन के पक्ष में राजसात किया गया है. ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. दोनों ठेकेदार बीजापुर जिले में जल-जीवन मिशन के कोई भी कार्यों के निविदा में भाग नहीं ले पाएंगे.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय