मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतिवर्ष ''वीरांगना'' रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत् एक महिला को 2.00 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उपरोक्त विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से भी प्राप्त कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन 10 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जमा कर सकते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय