भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के मक्सी में आपसी विवाद के बाद से हुई जनहानि पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने देर रात हुई घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त दोषियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के लिए हम कटिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कमिश्नर और आईजी उज्जैन रेंज ने मक्सी का दौरा किया।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया