October 20, 2026

मुख्यमंत्री को आदिवासी सेवा समिति के अभिनन्दन समारोह में शामिल होने मिला निमंत्रण

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में आदिवासी सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के कुशालपुर में समिति द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सालिक राम नेताम, उपाध्यक्ष मनहरण सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला नेताम, श्याम सुंदर अग्रवाल, जयलाल राठिया, लाल सिंह राणा, आनंद राम ध्रुव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

You may have missed