काशी
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचे. धीरेंद्र शास्त्री अपने शिष्य प्रशांत शुक्ला के घर पहुंचे थे. जहां उन्होंने हो रही बारिश के बीच घर की छत पर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया और गांव-गांव पदयात्रा शुरू करने की घोषणा की.
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करना बेहद जरूरी है. उन्हें एकजुट करने के लिए और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए 21 से 30 नवंबर तक मैं पदयात्रा शुरू करने जा रहा हूं. यह पदयात्रा प्रतिदिन 20 किलोमीटर चलेगी. 21 नवंबर को पदयात्रा की शुरुआत बागेश्वर धाम से होगी. 30 नवंबर को पदयात्रा ओरछा पहुंचकर समाप्त होगी.
160 किमी तक निकालेंगे धीरेंद्र शास्त्री पद यात्रा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 160 किलोमीटर की मेरी यह पदयात्रा गांव-गांव पहुंचेगी. अब तक लोग मेरे पास आते थे, बड़े लोग तो मुझे मिल लेते हैं, लेकिन छोटे लोग मुझे नहीं मिल पाते हैं. अब ऐसा नहीं होगा… मैं खुद लोगों के बीच जाऊंगा और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करुंगा. साथ ही हिंदू एकता और सनातन धर्म को बढ़ावा देने का काम करूंगा.
पदयात्रा का पड़ाव सिर्फ गांवों में होगा: धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर पीठाधीश्वर ने बताया कि नवंबर में निकलने वाली यात्रा का पड़ाव सिर्फ गांवों में ही होगा. मेरी पदयात्रा का मकसद जात, पात, ऊंच नीच सबको भूलाकर भारत को और मजबूत करने की दिशा में सनातन और हिंदू धर्म के सभी लोगों को एकजुट करना होगा.
बाबा विश्वनाथ का किया पूजन
बता दें कि शुक्रवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया. इसके बाद वह बड़ागांव स्थित अपने शिष्य प्रशांत शुक्ला के घर पहुंचे थे. यहां पर उनके आने की सूचना मिलने के साथ ही गांव और आसपास के लोगों की भीड़ बड़ी संख्या में घर के बाहरी इकट्ठा होने लगी थी.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू