बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास का रास्ता अब क्लियर होता नजर आ रहा है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 287 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का विकास शुरू करने के निर्देश दिए हैं. वहीं नाइट लैंडिंग की सुविधा को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी से जवाब मांगा है.
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और रक्षा मंत्रालय के बीच जमीन विवाद पर कहा, एक बार जमीन देने की अनुमति के बाद रक्षा मंत्रालय पीछे नहीं हट सकता. हाईकोर्ट ने जमीन पर एयरपोर्ट का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं. वहीं नाइट लैंडिंग की सुविधा को लेकर भी एयरपोर्ट अथॉरिटी से जवाब तलब किया गया. इसके लिए 2 सप्ताह में शपथ पत्र के साथ राज्य और एयरपोर्ट अथॉरिटी को जवाब देना होगा.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय