अमेठी
अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान खेत में गये एक किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, जिले में बृहस्पतिवार रात से जारी भारी बारिश के बीच आज सुबह मुंशीगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के किसान अजय कुमार (42) खेत में पानी देखने गए थे। इस बीच पैर फिसलने से वह गिर गए और एक मशीन के तार की चपेट में आकर गंभीर से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि परिजन किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंशीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान