सतना
मध्यवर्ग की परिवार में पैदा हुई रैगांव विधायक प्रतिमा बागड़ी को पहली बार निर्वाचित होने के बाद ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय हो गई है।
महिला मोर्चा महामंत्री रहते संगठन में काम किया
महिला मोर्चा महामंत्री रहते हुए उन्होंने संगठन में काम किया और इस बार भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में रैगांव विधानसभा से उतरा था। प्रतिमा का जन्म मध्य और की परिवार में अप्रैल 1988 में हुआ था।
कल्पना वर्मा को चुनाव मैहर से हराया था
प्रतिमा ने स्नातक की पढ़ाई भी की है। नवंबर 2023 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एवं सिटिंग एमएलए कल्पना वर्मा को चुनाव मैहर से हराया था।
अपनी आय व्यवसाय खेती को बताया
निर्वाचन आयोग में दिए गए एफिडेविट में उन्होंने अपनी आय व्यवसाय खेती को बताया था। उन्हें पहली बार विधायक बनने के साथ मंत्रिमंडल में बतौर राज्य मंत्री शामिल किया जा रहा है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान