रायपुर/जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता ने खुदकुशी कर ली है। जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल ने आत्महत्या की है। खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है। बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने शुक्रवार रात में जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के जानकारी देर रात तक आस-पास के लोगों को भी मिली। जिसके बाद घटना स्थल पर भीड़ उमड़ रही थी। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं एंबुलेंस के मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
बीजेपी नेता ने किस वजह से आत्महत्या की है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी नेता शेखर चंदेल के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बात दें कि शेखर चनडेल को हाल ही में स्काउट गाइड के जिला आयुक्त बनाए गए थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय