शहडोल
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दूर के रिश्तेदार युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को झांसा देकर जंगल में ले गया और उसके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है, जिस पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास से आरोपी युवक ने किशोरी को अपने वाहन में बैठाया और पाली रोड स्थित ग्रीन गार्डन के आगे जंगल ले गया। जहां किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया है, किशोरी ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट के पास से आरोपी युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने वाहन में बैठा लिया, और पाली रोड में स्थित ग्रीन गार्डन के आगे जंगल ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी ने आरोपी को मना किया लेकिन, युवक ने उसकी बात नहीं मानी और जबरदस्ती उसके साथ घटना को अंजाम दिया है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक सोहागपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन