रायपुर
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेश के शासकीय सेवकों की मांगों को पूर्ण करने हेतु 27 सितंबर 2024 को कलम बंद – काम बंद हड़ताल का जनसंपर्क अधिकारी संघ समर्थन करता है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र के समान देय तिथि से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से देय तिथि पर लंबित महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का जी.पी.एफ. खाते में समायोजन करने, 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, केन्द्र के समान गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत करने के मांगों को लेकर 27 सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार को कलम बंद-काम बंद हड़ताल किया जा रहा है। यह सभी शासकीय सेवकों के हित में फेडरेशन का सराहनीय निर्णय है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ दिनांक 27 सितम्बर 2024 को घोषित कलम बंद-काम बंद हड़ताल को कर्मचारी-अधिकारी हित में जायज मानते हुए उक्त हड़ताल का पूर्ण समर्थन करता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय