भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के लाल कमल चावला को विश्व सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप-2024 में पाकिस्तान के इकबाल असजद को 6-2 से हराकर विश्व चैम्पियन का खिताब हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि यह ऐतिहासिक और स्वर्णिम विजय श्री कमल चावला के अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अटूट लगन का सुफल है, जिसने मां भारती को वैश्विक पटल पर गौरवभूषित किया है। उनकी यह असाधारण उपलब्धि सम्पूर्ण खेल जगत के लिए एक अथाह प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कमल के नित नये कीर्तिमान रचते रहने की कामना भी की।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया