जम्मू
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक कार फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई। इस हादसे में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
गरसू गांव के पास नदी में गिरी कार
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब 1:45 बजे गरसू गांव के पास हुई, जब तीनों किश्तवाड़ जिले के द्राबशाला गांव जा रहे थे। कार के 200 फीट नीचे लुढ़कने और नदी में गिरने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
दो लोगों की मौत, एक की हालात गंभीर
मिली जानकारी के मुताबिक मरान हुसैन (35) और सुमैया (17) मौके पर ही मृत पाए गए, जबकि इकरा बानो (16) को गंभीर हालत में बचा लिया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री