नई दिल्ली.
भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 412 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,09,660) है।
देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने के कारण इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,337 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कर्नाटक में कोविड-19 से तीन मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,72,153 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया