डिंडौरी
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी में मछली उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाओं का जिक्र रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में किया गया। उन्होंने खुशी जाहिर की कि डिंडौरी जिले में महिलाएं मछली बेचकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
गौरतलब है कि जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रयपुरा में लगभग 20 वर्ष पहले जलाशय बना था। इस जलाशय का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। 10.1 हेक्टेयर रकबे में बने जलाशय को वर्ष 2023 में ही शारदा स्व सहायता समूह की महिलाओं को 10 वर्ष की लीज में आवंटित किया गया।
आजीविका मिशन से महिलाओं को मदद कर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय भवन के पास ही दीदी स्मार्ट फिश पार्लर खुलवाया गया। समूह से जुड़ी 12 महिलाएं जलाशय में मछली उत्पादन करने के साथ फिश पार्लर में मछली की बिक्री भी करती है। प्रतिदिन तीन से चार क्विंटल मछली का उत्पादन कर फिश पार्लर में बेचा जाता है। मत्स्य निरीक्षक विशाल शरणागत ने नईदुनिया से चर्चा के दौरान बताया कि मछली खराब न हो इसलिए फिश पार्लर में आइस बॉक्स होने के साथ बड़ा फ्रिजर भी लगाया गया है।
हर महीने होती है 8 से 10 हजार रुपये की कमाई
यहां महिलाएं अन्य लोगों से भी मछली 120 रुपए किलो खरीद कर इस पार्लर में 240 किलो तक बेच रही हैं। गौरतलब है कि 26 जनवरी 2024 को ही दीदी फिश पार्लर का शुभारंभ किया गया था। इस समूह से जो महिलाएं जुड़ी हुई है, वे प्रतिमाह 8 से 10 हजार तक कमा रही हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय