August 23, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, स्वास्थ्य में हुआ सुधार

चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज उन्हें फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले चार दिनों से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। आज उनकी सेहत में सुधार देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।  

बता दें कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल में हरपाल चीमा के अलावा अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी पहुंचे थे। इसके साथ ही परगट सिंह द्वारा भी आज मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जाना गया था।

You may have missed