इंदौर.
इंदौर में कोविड-19 के इक्का-दुक्का मरीज मिलने का सिलसिला जारी है और ताजा मामले में 55 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि संक्रमित महिला में महामारी के कोई लक्षण नहीं हैं और अपने घर में पृथक-वास के दौरान वह एकदम स्वस्थ है।
उन्होंने बताया कि मरीज का नमूना पूर्ण जीनोम अनुक्रमण जांच के लिए भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कोरोना वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित है। मालाकार ने बताया, ''इंदौर में हालांकि इस महिला के रूप में फिलहाल कोविड-19 का एक ही मरीज उपचाररत है, लेकिन संक्रमितों की तादाद बढ़ने की स्थिति में हमने महामारी से निपटने के पक्के इंतजाम कर रखे हैं।''
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से निपटने की तैयारी के तहत जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में कुल 5,800 बिस्तर तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 12,000 की जा सकती है। मालाकार ने बताया कि मालदीव की यात्रा के बाद इस महीने गृहनगर इंदौर लौटे एक ही परिवार के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जो अपने अपने घर में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू