उज्जैन
दैनिक माधव एक्सप्रेस के प्रधान संपादक राहुल मिश्रा के पूज्य पिताजी कुंवर नवल किशोर मिश्रा का स्वर्गवास विगत दिवस हो गया । उनका अंतिम संस्कार आज शिप्रा नदी के किनारे चक्रतीर्थ घाट पर विधि विधान से किया है। वे अब पंचतत्व में समाहित हो गए हैं ।उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि सुपुत्र राहुल ने दी।
इस अवसर पर हुई शोक सभा में उपस्थित हथकरघा विभाग के अधिकारी श्री कछवाय, राजेश विजयवर्गीय ,वरिष्ठ पत्रकार निरुत्त भार्गव , जय कौशल , शैलेंद्र कुलमी, श्री अग्रवाल , देवेंद्र साहू , अमिताभ पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने श्री मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करते हुए सभी ने दिवंगत आत्मा के के प्रति दो मिनिट का मौन रखा और मृत आत्मा के प्रभु शरण के हो जाने के लिए प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि कुंवर नवल किशोर मिश्रा मध्यप्रदेश शासन और छत्तीसगढ़ शासन के हस्तशिल्प विभाग में उच्च अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। श्री मिश्रा की छवि ईमानदार अधिकारी और समाजसेवी के रूप में रही । शासकीय सेवा करते हुए वे चंदेरी , रायपुर , सारंगपुर सहित अन्य शहरों के रहे और हस्तशिल्प की गतिविधियों का विस्तार किया।
श्री मिश्रा को उनकी समाजसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन पर पंकज पाण्डेय सारंगपुर , सुखदेव घोषी सागर , भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार रघु मालवीय , राजेंद्र मेहता , शुरेह नियाज़ी , नितिन साहनी , प्रदीप सक्सेना ने भी गहरा शोक प्रकट किया है ।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान